- 132 Posts
- 112 Comments
यह है भगवा सन्देश ….
बाबरी मस्जिद प्रकरण को लेकर माननीय उच्च न्यायलय के फैसले आने के इन्तजार में भगवा ब्रिगेड तरह-तरह की अफवाहें फैला कर समाज में धार्मिक उन्माद पैदा कर रही हैं जबकि वास्तविकता यह है कि भगवा ब्रिगेड का हिन्दू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इनका कार्य है हिन्दू धर्म का नाम लेकर हिन्दुवों की भावनाओ को भड़का कर स्वयं राजनीतिक व आर्थिक लाभ लेना है।
राष्ट्र प्रेम का राग अलाप कर राष्ट्र को कमजोर करने के लिए राष्ट्रद्रोही गतिविधियाँ जारी रखना है। इसके लिए यह लोग तरह-तरह की अफवाहें मिथक गढ़ते रहते हैं। उन मिथकों से देश की एकता और अखंडता कमजोर होती है। यह अपने राजनीतिक हितों के लिए एक झूठ को इतनी बार बोलते हैं कि इनोसेंट पर्सन उसको सच समझने लगे। हिन्दुओं में छुआ-छूत जैसी बीमारियाँ भी यही लोग पैदा करते हैं ताकि महान हिन्दू धर्म इनके राजनीतिक हितों की पूर्ती कर सके ।
सुमन
लो क सं घ र्ष !
Read Comments